Uncategorized

अमिटी यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्‍सव अमिफोरिया का समापन, साउथ अफ्रीकन डीजे कैंडिस की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्रायें

Ranchi : खेल गांव के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयेाजित अमिटी यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय वार्षिकोत्‍़सव  अमिफोरिया का समापन रविवार को हुआ. उत्सव के तहत स्टेडियम में मौजूद छात्र-छात्राएं साउथ अफ्रीकन डीजे कैंडिस की धुन पर जम कर थिरके. अमिफोरिया उत्सव में राजधानी के कई कॉलेजों व स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस अवसर पर फैशन शो प्रतियोगिता का आयेाजन भी किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और लोगों का दिल जीत लिया. अमिफोरिया के समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर प्रो रमन कुमार झा व प्रो डॉ एके पांडेय ने प्रायोजकों का धन्यवाद दिया. 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल के दामों ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, डीजल अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा

अंकित राज मिस्टर अमिफोरिया व भाविक कपूर मिस अमिफोरिया चुने गये 

अमिटी यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव अमिफोरिया में अंकित राज मिस्टर अमिफोरिया व भाविक कपूर मिस अमिफोरिया चुने गये. इस अवसर पर आयेाजित फुटबॉल प्रतियोगिता में जेएसएसपीएस टीम खेलगांव विजेता रही. एडोमिनिया प्रतियोगिता में बीआइटी और जेवियर जीते. साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में डीपीएस प्रथम व महिला कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रहे. ट्रेजर हंट प्रतियोगिता भी हुई जिसमें अमिटी की टीम विजेता चुनी गयी.

sdsff

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button