Ranchi : दो अप्रैल और 10 अप्रैल को भारत बंद होने के बाद 14 अप्रैल को अंबेदकर जयंती के दिन हिंसा की आशंका को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की चिंता बढ़ी हुई है. मंत्रालय ने देश के सभी जिलों के डीसी और एसपी को 14 अप्रैल के लिए तैयार रहने को कहा है. मंत्रालय ने सभी जिला दंडाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से अपनी तैयारी पूरी रखने को कहा है. बताते चलें कि दो अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद देश भर में एससीएसटी समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. जिसमें देश भर में दर्जन भर लोग मारे गए थे. वहीं सोशल मीडिया में एक कैंपेन चलाने के बाद 10 अप्रैल को जेनरल और ओबीसी की तरफ से कथित रूप से बंद किया था. इन दोनों बंद के मद्देनजर गृहमंत्रालय 14 अप्रैल को किसी तरह की कोई रिस्क नहीं लेना चाहता.
क्या कहा है मंत्रालय ने जिलों से
गृह मंत्रालय के एडवाइजरी में कहा गया है कि संवदेनशील इलाकों की पहचान कर वहां हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. राज्य सरकारें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दें. जरूरत पड़ने पर निषेधात्मक आदेश जारी किया जाए. राज्यों से यह भी कहा गया है कि जयंती के दौरान हर हाल में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था हो, जिससे हिंसा की रत्ती भर की संभावनाओं को भी टाला जा सके.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button