Uncategorized

आंशिक बारिश से न हों खुश,  मॉनसून लेट है और गर्मी का कहर अभी बाकी है

Ranchi : मंगलवार को दोपहर बाद राजधानी रांची समेत कुछ जिलों में आंशिक बारिश हुई. बारिश के कुछ समय पूर्व मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया था कि पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा में कहीं-कहीं गरज के साथ मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी. पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत कई जगहों पर बारिश हुई भी. लेकिन अभी गर्मी के कहर से निजात नहीं मिलनेवाली है.

इसे भी पढ़ें- भूमि अधिग्रहण बिल मामले के बीच भाजपा ने खेला ‘सांप्रदायिक कार्ड’, उठाया आदिवासी हिंसा का मुद्दा, बेड़ो घटना का दिया उदाहरण

बढ़ेगी गर्मी और चलेगी लू

बारिश के बाद तापमान में हल्‍की गिरावट हुई है. इससे लोगों को कुछ दिनों से झुलसा रही गर्मी से राहत मिली है, लेकिन लोगों को मिली यह राहत क्षणिक है. अभी आनेवाले कुछ दिनों तक गर्मी का मिजाज और गरम होगा. कहीं-कहीं लू भी चलेगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 जून को एक-दो स्‍थानों पर गर्म हवा (लू) चलने की संभावना है. तापमान की बात करें, तो 20 जून को झारखंड में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसी तरह 21 से 23 जून तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मॉनसून का आगमन तय समय से बहुत विलंब है. पहले यह दावा किया जा रहा था कि 10 से 12 जून तक मॉनसून झारखंड पहुंचेगा. लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि मॉनसून के आने में अभी समय लगेगा.

हजारीबाग डीसी तबादला मामला : देखें कैसे बीजेपी के जिला अध्यक्ष कर रहे हैं कन्फर्म  

एक सप्ताह बाद सक्रिय हो सकता है मॉनसून

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि झारखंड में मॉनसून आने में अभी एक सप्ताह और लग सकता है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी मॉनसून ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में ठहर गया है. मॉनसून की रफ्तार ठहर गयी है. विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गयी है कि अगले तीन-चार दिनों तक रांची, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, पलामू, खूंटी, हजारीबाग के क्षेत्र में बादल छाये रहेंगे और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है कि रांची और उसके आसपास के इलाकों में 23-24 जून तक मॉनसून की बारिश की संभावना है. हालांकि अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

‘‘पाकिस्तान से गर्म हवा आ रही है. यह हवा नमी को और ऊपर ले जायेगी और दमदार बारिश होगी. अभी मॉनसून सक्रिय नहीं हुआ है, इसलिए पाकिस्तान से जो गर्म हवा आ रही है, उसका ज्यादा लाभ नहीं हो रहा है. जितनी हवा गर्म रहेगी, उतनी ज्यादा उसमें नमी पकड़ने की क्षमता रहेगी. आनेवाले एक सप्ताह में मॉनसून आने की उम्मीद है और पूरे झारखंड में सामान्य बारिश होगी.’’
-विनय मंडल
, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button