Uncategorized

अनुष्‍का के ब्‍वॉयफ्रेंड विराट की भूमिका में दिखेंगे फवाद खान

मुंबई : खबर है कि मॉडल और चर्चित पाकिस्‍तानी अभिनेता फवाद खान क्रिकेट स्‍टार महेंद्र सिंह धोनी पर बनने वाली फिल्‍म ‘एम.एस धोनी – दि अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ में एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा के ब्‍वॉयफ्रेंड विराट कोहली की भूमिका में दिखने वाले हैं। एक प्रमुख दैनिक अखबार के खबर के मुताबिक फिल्‍म में ‘जिंदगी गुलजार है’ के हीरो के अलावा, एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, आफताब शिवदासानी और राम चरण तेजा सुशांत सिंह राजपूत के साथ सह अभिनेता के तौर पर दिखेंगे।

वास्‍तव में इतने चर्चित नामों के साथ बनने वाली नीरज पांडेय की यह फिल्‍म एक बड़ी फिल्‍म साबित हो सकती है। फिलहाल ‘स्‍पेशल 26’ के निर्देशक नीरज पांडेय अभी फिल्‍म के संबंध में कुछ बताने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक जब पांडेय से फवाद खान की भूमिका के संबंध में उनसे विस्‍तार से जानने की कोशिश की गयी तो उन्‍होंने फवाद की भूमिका की पुष्टि तो की लेकिन साथ में उन्‍होंने यह भी जोड़ा कि नन डिस्‍क्‍लोजर एग्रीमेंट के मुताबिक उन्‍हें कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है। जो भी हो दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से फिल्‍म का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button