Uncategorized

अनार से बने फेस पैक से ऐसे पा सकते हैं खूबसूरत और निखरी त्वचा

Ranchi : लोग खूबसूरत दिखने के लिए क्या क्या नहीं करते. कोई गोरा दिखने के लिए क्रीम लगाता है, तो कोई अपने गोरेपन से परेशान हो कर टैनिंग करवाने लगता है. कुछ लोग तो प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा लेते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिनके लिए टैटू और पियर्सिंग भी खूबसूरती के ही मानदंड हैं. लोग यह नहीं समझ पाते कि इस खूबसूरती की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. खूबसूरत दिखने की चाहत में लोग कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप सिर्फ अनार के इस्तेमाल से ही खूबसूरत, निखरी और बेदाग त्वचा पा सकते हैं. इसके साथ ही ये कमाल का एंटी-एजिंग एजेंट भी है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को हावी नहीं होने देता है. आइये जानते है ऐसे फेस मास्क बारे में जिनकी मदद से आप निखरी, बेदाग त्वचा पा सकते हैं…..

 

 

 

 

1. अनार और शहद का मास्क:

अनार के दानों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें. इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें. कुछ देर इसे सूखने के लिए छोड़ दें. जब ये सूखने लगे, तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें. चेहरे की चमक आपको साफ नजर आएगी.

fdgfh

2. अनार और दही का मास्क:

निखरी और बेदाग त्वचा पाने का ये सबसे अच्छा उपाय है. अनार के कुछ दानों को पीसकर उसमें दही मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. कुछ देर बार चेहरे को साफ पानी से धो लें. फर्क आपको साफ नजर आएगा.

erg

3.अनार और नींबू का पैक:

नींबू में विटामिन सी से भरपूर है. वहीं अनार, एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से युक्त होता है. इन दोनों का मिश्रण त्वचा पर निखार लाने का काम करता है. अनार के दानों को पीसकर उसका एक पेस्ट बना लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें.

sfdsg

4. अनार और ग्रीन टी का मास्क:

त्वचा पर निखार के लिए आप चाहें तो अनार और ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ग्रीन टी और अनार के दानों से तैयार मास्क आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.

sdfgdfh

5. अनार और ओटमील का पेस्ट:

अनार और ओटमील का मिश्रण भी निखार लाने का एक बेहतरीन उपाय है. इससे त्वचा पर निखार तो आती है ही, साथ ही मृत त्वचा हट जाने से ये सॉफ्ट भी बनती है.

sfsdgfdh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button