Uncategorized

अधिकारियों को समय पर धान खरीदने का निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसानों से धान खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मोबाइल वैन के माध्यम से चलायी जाने वाली दाल-भाक्ष् योजना को दिसम्बर माह में शुरू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री बुधवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति को उनके घर तक खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसी व्यवस्था की जाए कि लाभुकों को खाद्यान्न की आपूर्ति के बाद आवश्यक राशि की कटौती उनके बैंक खाता से हो। जन-धन योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि जिनका खाता नहीं खुला है, उनका खाता खोला जाए। श्री दास ने कहा कि कुष्ठ रोगियों तथा पत्थर खदानों में कार्य कर रहे लोगों को बायोमेट्रिक प्रणाली से खाद्यान्न आपूर्ति में असुविधा हो सकती है, अतः उनके लिए आईरिस प्रणाली के बायोमेट्रिक की व्यवस्था की जाये।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खाद्यान गोदाम में कार्य कर रहे मजदूरों की सुविधा बढ़ाई जाए। उनके लिए रेस्ट रूम, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था की जा सकती है। साथ ही उनके ग्रुप इंश्योरेंस की सम्भावना तलाशी जाये। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री सरयू राय ने कहा कि धान की खरीद के पश्चात उसके भंडारण के लिए आधुनिक गोदाम बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कडरू स्थित गोदाम का मॉर्डनाइजेशन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार विभिन्न जिलों में भी भंडारण के लिए गोदाम बनाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न आपूर्ति प्रणाली का अध्ययन करने का भी सुझाव दिया। मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button