Uncategorized

अटलांटिक परिषद सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए अनिल अंबानी

वाशिंगटन/मुंबई: रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी को वैश्विक थिंकटैंक अटलांटिक परिषद के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है, जिसके सदस्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बिगनीयू के. ब्रजेजिंस्की और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रूड भी है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिलायंस समूह ने एक बयान में कहा, “अटलांटिक समूह ने आज (28 मार्च) को अनिल अंबानी को अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में शामिल करने की घोषणा की जो कि वैश्विक कॉरपोरेट और राजनीतिक नेताओं का एक प्रमुख समूह है।”

उटा के गर्वनर और अटलांटिक परिषद के अध्यक्ष जॉन एम. हंट्समैन ने कहा, “मेरे अच्छे मित्र और सहकर्मी अनिल का आधिकारिक रूप से हमारी टीम में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। अटलांटिक परिषद की मौजूदगी दक्षिण एशिया और खासतौर से भारत में तेजी से बढ़ रही है और अनिल की हमारे बोर्ड में मौजूदगी इससे बेहतर वक्त पर नहीं हो सकती थी।”

अंबानी ने एक बयान में कहा, “मैं अटलांटिक काउंसिल के सलाहकार बोर्ड में शामिल होने के लिए जॉन के निमंत्रण को स्वीकार करके खुश हूं, जो निस्संदेह वैश्विक सामरिक मामलों पर अमेरिका की अग्रणी और सबसे प्रभावशाली थिंकटैंक है। यह प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी और परिवर्तनकारी नेतृत्व के तहत भारत की बढ़ती भू राजनीतिक प्रभाव को परिषद द्वारा दी गई स्पष्ट मान्यता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button