Uncategorized

अखिलेश बहुमत साबित करें : भाजपा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में जारी पारिवारिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। भाजपा की ओर यह मांग अखिलेश द्वारा रविवार को अपने मंत्रिमंडिल से चार मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने और फिर सपा नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद आया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने बहुमत खो दिया है और मुख्यमंत्री को सदन में बहुमत साबित करने की आवश्यकता है।

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है, पल-पल घटनाएं बदल रही हैं, ऐसे में लोगों की समस्याएं दरकिनार कर दी गई हैं। लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है, हर तरफ अराजकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button