Uncategorized

अक्षय कुमार ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर अपने पुराने ट्वीट हटाये, हुए ट्रोल

NewsWing Desk: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से आम आदमी परेशान है. बढ़ती महंगाई से बेहाल लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. रोजाना बढ़ रही तेल की कीमतों पर लोग ट्वीट कर विरोध जता रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच ट्विटर पर एक्टर अक्षय कुमार, यूजर्स के निशाने पर हैं. अक्षय की एक हरकत के बाद वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल अक्षय ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अपने 6 साल पुराने ट्वीट को डिलीट कर दिया है. जिसके बाद से वो सुर्खियों में हैं. 2012 में केंद्र में यूपीए की सरकार थी, उस वक्त अक्षय कुमार ने बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था, जिसे उन्होंने अपने अकांउट से हटा लिया है.  

इसे भी पढ़ेंःआर्चबिशप अनिल कुटो की ईसाई धर्मावलंबियो से अपील- लोकतंत्र बचाने के लिये हर शुक्रवार रखें व्रत

क्या लिखा था अक्षय ने

dsfd

6 साल पुराने अपने ट्वीट में अक्षय ने कहा था, ‘दोस्तों मुझे लगता है कि अब अपनी साइकिल साफ करके उसे रोड पर चलाने का वक्त आ गया है. सूत्रों की मानें तो, जल्द ही एक बार फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.’ अक्षय ने अब अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया है, उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके बारे में उनकी तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है और इसका कारण एक्टर खुद ही जानते हैं.

ट्रोलर्स के निशाने पर अक्षय

gfhfgj

ट्वीट डिलीट करने के बाद अभिनेता ट्रोल हो रहे हैं. Unofficial Sususwamy नाम के एक यूजर ने साल 2012 के अक्षय कुमार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनसे साइकिल मांगी थी, लेकिन कुछ वक्त बाद अक्षय का वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया. कुछ लोग अक्षय कुमार को एबीवीपी के प्रचारक कह रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘एबीवीपी प्रचारक, कैनेडियन सिटिजन और पद्मश्री से सम्मानित अक्षय कुमार ने पेट्रोल के बढ़ते दामों से जुड़ा हुआ अपना ट्वीट डिलीट कर दिया… जैसा कि अब पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा बढ़ गए हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अपने ट्वीट को रिट्वीट करें… या फिर ‘सरकार का चक्कर बाबू भईया’ जैसा मामला है.’

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन, चार नागरिकों की मौत

एक्टर अक्षय कुमार ने ये पोस्ट क्यों डिलीट इसका कारण तो वो ही बता सकते हैं. लेकिन ये किसी से छिपा नहीं है कि आलोचना को सकारात्मक तरीके से लेना अब इतिहास की बात लगती है. आज की तारीख में सरकार-सत्ता के खिलाफ लिखना यानी आप देशद्रोही और असंस्कारी की श्रेणी में आ जाते हैं. ऐसे में सेलेब्रटी हो या नेता सभी कुछ भी लिखने या बोलने से परहेज करते नजर आते हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button