Uncategorized

अंतिम यात्रा पर राजेश खन्ना, ट्विंकल का बेटा देगा मुखाग्नि

मुंबई: ‘आई हेट टियर्स’ कहने वाले हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा शमशान पहुंच गयी है. शमशान घाट में उनके चाहने वालों की भीड़ लगी है. मुंबई में विले पार्ले के पवनहंस श्मशान घाट में राजेश खन्ना को अक्षय और ट्विंकल का बेटा मुखाग्नि देगा.

सुपर स्टार की मौत पर आसमान भी रो पड़ा है. इस वक्त मुंबई में जोरदार बारिश हो रही है. इस मौके पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सड़कों पर उनके अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर लोग जमा हो गए हैं. इस मौके पर फिल्म हस्तियों के अलावा मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण भी मौजूद हैं.

मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर ‘आशीर्वाद’ में उन्होंने अंतिम सांस ली. 69 साल के राजेश खन्ना लंबी बीमारी से जुझ रहे थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. उसके बाद लोगों को लग रहा था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हुई और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया.

राजेश खन्ना की हालत की जनकारी मिलते ही उनके दोस्त और रिश्तेदार बुधवार दोपहर से ही उनके घर पहुंचने लगे थे और जैसे ही लोगों को सुपरस्टार के निधन की खबर मिली उनके चाहनेवाले सकते में आ गये.

आखिरी वक्त में उनके साथ परिवार के लोग मौजूद थे. पत्नी डिंपल कपाड़िया, बेटियां ट्विंवकल खन्ना और रिंकी, दामाद अक्षय कुमार काफी समय से उनकी देखभाल कर रहे थे. ‘काका’ के नाम से मशहूर अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना के निधन की खबर से बॉलीवुड और इस सुपर सितारे के चाहने वाले स्तब्ध रह गए.

जैसा कि बताया जा रहा है राजेश खन्ना को मुखाग्नि अक्षय-ट्विंकल का बेटा आरव देगा. वहीं, उनकी बीमारी को लेकर रहस्य अभी भी बरकरार है. उनके परिवार के लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं, जबकि गुजरे जमाने की हीरोइन मुमताज ने कहा कि वे कैंसर से पीड़ित थे. वहीं, समाचार एंजेसियों ने राजेश खन्ना के करीबियों के हवाले से बताया है कि उनके लीवर में इन्फेक्शन था.

मालूम हो कि राजेश खन्ना को कमजोरी की शिकायत के बाद बीते शनिवार को दोबारा लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले 69 साल के अभिनेता को 23 जून को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें दो हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button