Uncategorized

डीजीपी डीके पांडेय ने सांप के साथ कहां खिंचवाई तस्वीर, वन विभाग ने दिया पता करने का आदेश

Ranchi : डीजीपी डीके पांडेय द्वारा सांप के साथ फोटो खिंचाने और इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद वन विभाग ने इसपर कार्रवाई शुरू कर दी है. वाइल्ड लाईफ के पीसीसीएफ लाल रत्नाकर सिंह ने सभी डीएफओ को आदेश दिया है कि वो पता लगायें कि डीजीपी ने कहां और कब सांप के साथ तस्वीर खिंचवायी.

इसे भी पढ़ें – डीजीपी के गले में सांप : क्या वन विभाग डीजीपी डीके पांडेय पर केस कर जेल भेजेगा, मेनका गांधी लेंगी संज्ञान !

ऐसे मामले में झारखंड में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पीसीसीएफ ने चतरा के वन अधिकारियों से कहा है कि मीडिया में खबर आयी है कि डीजीपी की सांप के साथ तस्वीर ईटखोरी की है. इसलिए वहां जाकर पता लगाया जाये. उल्लेखनीय है कि सांप के साथ तस्वीर खिंचाने के मामले में झारखंड में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है. ऐसा करने वाले के खिलाफ वन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भी भेजा है, लेकिन डीजीपी के मामले में वन विभाग ने सिर्फ पता लगाने का आदेश भर दिया है.

इसे भी पढ़ें – जिस बीजेपी ने चारा घोटाले का पर्दाफाश किया था, अब उसी की सत्ता में रहते झारखंड में भी हो गया चारा घोटाला   

 अब डीजीपी पर कार्रवाई नहीं होने से उठ रहा सवाल

इससे विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगा है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या डीजीपी जैसे बड़े पुलिस अफसर के फंसे होने के कारण ही वन विभाग इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है और टाल मटोल कर रहा है. क्या जिस तरह से आम लोगों पर वन विभाग कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करता है, उसी तरह की कार्रवाई झारखंड पुलिस विभाग के सबसे ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी यानि डीजीपी पर करेगा. या डीजीपी डीके पांडेय की पद की महानता को देखते हुए विभाग खामोश रहेगा. इस तरह की चर्चा झारखंड में आम लोगों के बीच हो रही है.

इसे भी पढ़ें – हैकिंग (Hacking), हैकर्स (Hackers), एथिकल हैकिंग (Ethical Hacking) क्या है, इसे जानिए

क्या है  विवाद का कारण

इन दिनों सोशल मीडिया पर डीजीपी डीके पांडेय की दो तस्वीरे वायरल हो रही है. जिसमें वह अपने गले में सांप लपेटे हुए हैं. कहा जा रहा है कि डीजीपी सोमवार को चतरा के ईटखोरी में थे. पूजा कर जैसे ही वो ईटखोरी मंदिर के बाहर निकले उनकी नजर वहां एक सपेरे पर पड़ी. सपेरे के पास कई तरह के सांप थे. पुलिस विभाग के सबसे आला अधिकारी होने के नाते जो कार्रवाई कानून तोड़ने वाले सपेरे के साथ डीजीपी डीके पांडेय को करनी थी, वो कार्रवाई ना करते हुए वो खुद सपेरे के पास जाकर जमीन पर बैठ गये. सपेरे से एक कोबरा सांप लेकर उन्होंने अपने गले पर रखा. कुछ मिनटों तक वो सांप से खेलते रहे. तस्वीरें खिचवाते रहे. व्हाट्सअप पर ये फोटो मिनटों में वायरल हो गयी. बुधवार को एक प्रतिष्ठित मीडिया ने फोटो को पहले पन्ने पर जगह भी दिया.

इसे भी पढ़ें – साहब आप तो कागजों पर वो हादसा देख रहे हैं, मैंने अपनी नंगी आंखों से नक्सलियों का वो तांडव देखा हैः पीसी देवगम

इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड : एडीजी एमवी राव ने सरकार को लिखा पत्र, डीजीपी डीके पांडेय ने फर्जी मुठभेड़ की जांच धीमी करने के लिए डाला था दबाव

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button