Uncategorized

महाराष्ट्र सीएम खुद कर रहे कबूल : बीते छह माह में 2,965 लड़कियां हुईं लापता

Nagpur :  महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने आज मंगलवार को बताया कि इस साल के शुरुआती छह महीनों में प्रदेश से करीब 2,965 लड़कियां लापता हो गईं हैं. प्रदेश में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के विधायक रंधीर सावरकर द्वारा राज्य विधानसभा में पटल पर रखे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सीएम ने बताया कि वर्ष 2016 में एक जनवरी से 30 जून के बीच 2,881 लड़कियां लापता हुई थीं. इस साल इस अवधि में यह संख्या बढ़कर 2,965 हो गई है.

किसी खास गिरोह पर कोई मामला दर्ज नहीं

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी खास गिरोह के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. करीब 12 पुलिस विभागों को ऐसी गतिविधियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. फडणवीस के मुताबिक केंद्र सरकार ने लापता लड़कियों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार ने www.trackthemissingchild.gov.in वेबसाइट बनाई है.

मामलों का पता लगाने में वेबसाइट मददगार

अपने उत्तर में सीएम ने कहा कि रेलवे ने भी इस काम के लिए अपने पोर्टल www.shodh.gov.in को अधुनिक बना रहा है. ये वेबसाइट मामलों का पता लगाने में मददगार रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन स्माइल जैसे चार अभियान शुरू किए हैं. इसके माध्यम से वर्ष 2016 में एक जनवरी से 30 जून के बीच 1,613 लड़कियों का पता लगाया गया था. इनकी मदद से इस साल भी 645 लड़कियों की खोज की जा चुकी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button