
Ranchi: नई दिल्ली में गुरुवार को हुए भारतीय ओलंपिक संघ के आम चुनाव में नरेंद्र बत्रा अध्यक्ष और आरके आनंद उपाध्यक्ष चुने गये. वहीं राजीव मेहता महासचिव और आनंदेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष चुने गये. इस चुनाव में सभी राज्य के वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी मौजूद थे. झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आरके आनंद भारतीय ओलिंपक संघ के उपाध्यक्ष पद चुने जाने पर झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक रामटहल चौधरी, चेयरमैन सुबोधकान्त सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव शेखर बोस, वरीय उपाध्यक्ष किरण, उत्तम राज, विश्वनाथ सिंह, शेतांक सेन, राजेश कुमार सिंह, सुनिर्मल बोस, संजय कुमार, संजय ठाकुर, अनन्त चौधरी, विकास वर्मा, विजय वर्मा, डॉ राजेश गुप्ता, इंद्रदेव राम एवं झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के अन्य लोगों ने बधाई दी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




