Palamu : पलामू के उपायुक्त अमीत कुमार ने शिक्षा व कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ब्रजमोहन राम को अनुपस्थित पाया. डीसी भड़क गये और फोन कर डीएसई को कड़ी फटकार लगायी. उपायुक्त ने डीएसई को कहा कि जब संबंधित पदाधिकारी सूचना के बाद भी बैठक में नहीं आयेंगे तब बैठक का क्या मकसद रह जायेगा?
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-07ः ढ़ाई साल में भी सीआइडी नहीं कर सकी चार मृतकों की पहचान
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड की जांच में तेजी आते ही बदल दिए गए सीआईडी एडीजी एमवी राव
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांडः डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी प्रधान, अनुराग गुप्ता समेत घटनास्थल गए सभी वरीय अफसरों का बयान दर्ज करने का निर्देश
एक सप्ताह में छात्रों के खाते में भेजें साइकिल राशि
बैठक में कल्याण विभाग द्वारा छात्रों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी उपायुक्त ने जानकारी ली. जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार ने डीसी को बताया कि जिले से 12 हजार छात्र-छात्राओं की सूची साइकिल वितरण के लिए विभाग को उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें 56 सौ छात्र छा़त्राओं के खाते में राशि भेज दी गयी है. शेष 07 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है. उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर सभी के खाते में राशि भेजने का आदेश दिया.
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-01ः सीआईडी ने न तथ्यों की जांच की, न मृतकों के परिजन व घटना के समय पदस्थापित पुलिस अफसरों का बयान दर्ज किया
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-02ः-चौकीदार ने तौलिया में लगाया खून, डीएसपी कार्यालय में हुई हथियार की मरम्मती !
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-03- चालक एजाज की पहचान पॉकेट में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई थी, लाइसेंस की बरामदगी दिखाई ईंट-भट्ठे से
बिरसा मुंडा आवास लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का आदेश
उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर 39 हजार छात्रों की छात्रवृति डीबीटी में सिडिंग कराने का आदेश भी जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया. नावाबाजार, मनातू, हुसैनाबाद और पांकी प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी को शीघ्र ही बिरसा मुंडा आवास के लाभुकों की सूची जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का आदेश दिया. कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को शीघ्र ही आश्रम विद्यायल में नामांकन हेतु छात्रों की सूची उपलब्ध कराने पर बल दिया.
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-04-मारे गये 12 लोगों में दो नाबालिग और आठ के नक्सली होने का रिकॉर्ड नहीं
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड- हाई कोर्ट के आदेश पर हेमंत टोप्पो व दारोगा हरीश पाठक का बयान दर्ज
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड-सीआईडी को दिए बयान में ग्रामीणों ने कहा, कोई मुठभेड़ नहीं हुआ, जेजेएमपी ने सभी को मारा
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-05- स्कॉर्पियो के शीशा पर गोली किधर से लगी यह पता न चले, इसलिए शीशा तोड़ दिया
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




