
Ranchi: भारतीय कुश्ती संघ एवं ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 27 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड को 4 पदक मिले हैं. यूपी के नंदिनी नगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड ग्रेपलिंग कुश्ती के जिन पहलवानों ने पदक झटके , उनमें गुमला के आदित्य साहू को कांस्य (77 केजी में) पदक, ओवैस अराफात (92 केजी सीनियर वर्ग में) को भी कांस्य पदक मिला. सीनियर महिला वर्ग में रीता सुरेन (71 केजी भार वर्ग में) को रजत पदक और कलावती कुमारी (64 केजी भार वर्ग में) रजत पदक हासिल हुआ. इस उपलब्धि पर झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन राम जी यादव, अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, महासचिव नवीन कुमार सिंह समेत अन्य ने इन खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. रांची लौटने पर इनका स्वागत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Exclusive: मिलिए उस “लाइब्रेरी मैन” संजय कच्छप से जिसे PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया बेमिसाल