
New Delhi : ट्विटर ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में लागू कानूनों के पालन का प्रयास करेगा और सरकार के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखेगा. ट्विटर ने कहा कि दिल्ली, गुरुग्राम स्थित कार्यालयों में हालिया पुलिस कार्रवाई के बाद वह भारत में कर्मचारियों के बारे में चिंतित है.
इसे भी पढ़ें: DRDO की 2-डीजी दवा की दूसरी खेप आज होगी जारी
उसने कहा कि आइटी नियमों के ऐसे तत्वों में बदलाव की वकालत करने की योजना मुक्त, खुली सार्वजनिक बातचीत को बाधित करते हैं.
ट्विटर ने कहा कि भाजपा नेता के ट्वीट में ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का टैग लगाने के जवाब में पुलिस द्वारा डराने-धमकाने की रणनीति से वह चिंतित है.
इसे भी पढ़ें:32 राज्यों ने CBSE के 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया




