
Ranchi: बुंडू अनुमंडल के काँची सिचाई योजना अंतर्गत सलगाडीह से दुलमी मुख्य नहर एवं आदारडीह शाखा नहर का पुनरुद्धार एवं नहर का लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन आज तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा द्वारा सलगाडीह एवं दुलमी में किया गया. लगभग 22 करोड़ की लागत से बनने वाले इस योजना से 1600 एकड़ में फैले हजारों की संख्या में किसान लाभान्वित होंगे. इस मौके पर विधायक ने कहा कि विकास की योजना को धरातल पर लाने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसे वह निभा रहे हैं. विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछाने के बाद अब नहर योजना में कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर विधायक ने दुलमी में जनता को संबोधन कर लोगों की समस्याओं से रुबरु भी हुए.
इसे भी पढ़ें: रांची के बुंडू में अवैध पत्थरों से लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तमाड़ प्रमुख अजय कुमार मुंडा, जिला परिषद तमाड़ पूर्वी भवानी मुंडा, बुंडू प्रमुख फेकला गोंझू, पूर्वी विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो, बलराम सिंह मुंडा, विनोद सिंह मुंडा, रामेश्वर पुराण, रतनलाल लोहरा, प्रताप सिंह मुंडा, हीरा सिंह मुंडा, गिरीश सिंह मुंडा शिवनाथ सिंह मुंडा, सुखदेव महतो सहित कई लोग मौजूद थे.