
Ranchi: गुरुवार को रांची जिला सीनियर कबड्डी पुरुष एवं महिला टीम राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप खेलने के लिए गढ़वा के लिए रवाना हो गयी. कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता (सीनियर कबड्डी सीनियर पुरूष एवं महिला कबड्डी चैंपियनशिप) का आयोजन गढ़वा के भवनाथपुर में होने जा रहा है. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिले के सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग का कप्तान अनवर कुरैशी को बनाया गया है जबकि महिला वर्ग का कप्तान सविता कुमारी को.
रांची कबड्डी एसोसिएशन के अधिकारियों ने रांची रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. शुभकामनाएं दीं. इसमें रांची कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष हेमंत महतो, उमेश यादव, कोषाध्यक्ष राम जीत राम, संयुक्त सचिव तनीजर मुंडा एवं धर्मेंद्र गुप्ता, अमित सिंह शामिल थे.
टीम का कोच राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी परमेश्वर महतो को बनाया गया है. रांची कबड्डी एसोसिएशन पुरुष एवं महिला कबड्डी टीम इस प्रकार से है-


इसे भी पढ़ें:Breaking: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, आज शाम साढ़े सात बजे लेंगे शपथ




टीम इस प्रकार है
पुरुष वर्ग:
अनवर कुरेशी (कप्तान)
दीपक महतो, जयराम कुमार, राकेश हजाम, सूरज मुंड, अजय गुप्ता, विक्की सही, मनीष कुमार,सूरज कुमार, अभिषेक, राजेश, आयुष कुमार.
बालिका वर्ग:
सविता कुमारी(कप्तान)
प्रीति कुमारी, अञ्जलि मुंडा, प्रियंका साहु, पूजा मुंडा, पिंकी कुमारी, सपना, आरती, प्रीति, नीतू मुंडा.
इसे भी पढ़ें:बिहार में 83,300 पदों पर शिक्षक, प्रधान शिक्षक और शारीरिक अनुदेशकों की जल्द निकलेगी बहाली: शिक्षा मंत्री