
Ranchi: आज हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में रांची महानगर महिला समिति का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सीमा सिंह को रांची महिला महानगर अध्यक्ष बनाया गया. सम्मेलन में उपस्थित गोमिया विधानसभा के विधायक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो ने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब महिलाओं को सम्मान मिलेगा. हमारी पार्टी एक ऐसे प्रदेश का निर्माण करना चाहती है जहां महिलाएं परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हो. इस सपने को पूरा करने के लिए समाज की मानसिकता का सशक्तिकरण जरूरी है.
साथ ही उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि सीमा शर्मा के नेतृत्व में रांची महानगर नयी ऊंचाइयों को छूएगा तथा महिलाओं की आवाज हर गली, हर कस्बे से निकलकर सड़क से लेकर सदन तक गूंजेगी.
इसे भी पढ़ें :कोविड के मरीजों पर यूनानी दवाइयों का पहला ट्रायल सफल होने के बाद दूसरा ट्रायल शुरू


आजसू पार्टी हमेशा से महिलाओं के मान सम्मान के लिए लड़ती रही है




सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकास की बात अधूरी है. झारखंड की महिलाओं में अपार क्षमता है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो के दूरदर्शी सोच एवं उनके प्रयास से हमने पंचायती राज व्यवस्था में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया और हमें गर्व है कि आज पंचायती राज व्यवस्था के 55 प्रतिशत पदों पर महिलाएं काबिज़ हैं.
इसे भी पढ़ें :लापरवाहीः मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण नहीं कर रहे अधिकारी, राज्य में एक फीसदी भी नहीं हुआ है इंस्पेक्शन
नीतिगत फैसला महिलाओं की भागीदारी से ही सुनिश्चित होनी चाहिए – ज्ञान सिन्हा
रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने सीमा सिंह को जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी नीतिगत फैसला महिलाओं की भागीदारी से ही सुनिश्चित होनी चाहिए.
महिलाओं को नेतृत्व खुद अपने हाथ में लेने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने सीमा सिंह पर पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि वह संगठन के लिए एक मिसाल कायम करेंगी.
मौके पर सीमा सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं की आवाज़ को सड़क से सदन तक पहुंचाने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं.
इसे भी पढ़ें:ट्रिपल आइटी का भवन बनने का रास्ता साफ, नये वर्ष में शुरू होगा निर्माण
झारखंड के युवाओं तथा महिलाओं को हक़ एवं अधिकार दिलाने की मुहिम की प्रयास जो सुदेश कुमार महतो एवं आजसू पार्टी ने की है उसे और आगे ले जाना है.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, केंद्रीय सदस्य विजेता वर्मा, प्रभा महतो, ऋतु रंजन सहाय, कंचन सिंह, नेहा सिंह, शालू कुमारी, प्रभावती देवी, शुरू मुंडा, करुणा, निलोफर, मीरा देवी, रसोवती देवी, सीमा देवी, असरिता टोपनो, ज्ञान सिंहा, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सुनिल यादव, बिरेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, आशीष कुमार पाठक, अमित वर्मा, रीतलाल महतो आदि शामिल हुए.