
Ranchi : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की वजह से राज्य के सभी जिला प्रशासन रेस हैं. दो साल कोरोना की मार के बाद लोगों के पास जब सरकार प्रशासन के रूप में लोगों तक पहुंच रही है, तो जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है. जिले के एक डीसी ने बताया कि हर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंच रही है, जिससे पंचायत और प्रखंड का चक्कर लगाने से जनता बच रही है. इसी वजह से लोगों में उत्साह देखते बन रहा है. सरकार आपके द्वार में जनता भूमि सुधार, सेवा गारंटी अधिनियम, ई-श्रम पोर्टल, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, स्वास्थ्य एवं पोषण, पेंशन, कृषि, रोजगार और जल आपूर्ति से संबंधित आवेदन लेकर आ रही है. जिसे ऑन-द-स्पॉट सुलझाने का प्रयास प्रशासन की तरफ से हो रहा है. राज्य के सभी 24 जिले में सरकार आपके द्वार का क्या लेखा-जोखा है. आइये जानते हैं.
इसे भी पढ़ें : बिहार : नशे की हालत में व्यक्ति ने की फायरिंग, 4 साल के मासूम को लगी गोली
रांची अव्वल और कोडरमा सबसे पीछे
(आंकड़े 16 नवंबर से 1 दिसंबर तक के हैं)
जिला | आवेदन | निष्पादित | प्रतिशत |
रांची | 117390 | 86345 | 73.6% |
जामताड़ा | 18013 | 12586 | 69.9% |
गढ़वा | 26394 | 18284 | 69.3% |
बोकारो | 28990 | 17988 | 62% |
दुमका | 44051 | 25425 | 57.7% |
रामगढ़ | 18602 | 10647 | 57.2% |
खूंटी | 17865 | 9715 | 54.4% |
पाकुड़ | 29745 | 15486 | 52.1% |
धनबाद | 27968 | 14510 | 51.9% |
गिरिडीह | 52894 | 26576 | 50.2% |
पूर्वी सिंहभूम | 40593 | 19406 | 47.8% |
लातेहार | 8667 | 3881 | 44.8% |
हजारीबाग | 64184 | 28072 | 43.7% |
सरायकेला-खरसांवा | 25221 | 10950 | 43.4% |
चतरा | 24564 | 10452 | 42.6% |
पश्चिमी सिंहभूम | 25672 | 10809 | 42.1% |
गुमला | 21466 | 8089 | 37.7% |
गोड्डा | 43715 | 15923 | 36.4% |
साहिबगंज | 13878 | 4745 | 34.2% |
पलामू | 45520 | 15484 | 34% |
सिमडेगा | 12343 | 4105 | 33.3% |
लोहरदगा | 6379 | 2089 | 32.7% |
देवघर | 53886 | 17099 | 31.7% |
कोडरमा | 17383 | 5337 | 30.7% |
इसे भी पढ़ें : आठ साल से दबंगई से नहीं दे रहा किराया, कोर्ट पहुंचा मामला