BiharCrime NewsNEWS

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा Samastipur , दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर चली गोलियां

Samastipur : जिले में शुक्रवार को वर्चस्व की लड़ाई में दर्जनों राउंड गोलियां चली है. हालांकि प्रचार गाड़ी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. होटल संचालक के विरोध करने पर उपद्रवियों ने संचालक को गोली मार कर जख्मी कर दिया . रोड़ेबाजी और गोलीबारी से इलाके में दहशत माहौल है .

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है . नगर थाना क्षेत्र के लखना चौक के पास यह घटना घटी है . मौके पर पहुंचकर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है . आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :  गंगा नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में 5 युवक डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया, 3 लापता

Related Articles

Back to top button