स्पेन और आयरलैंड के खिलाफ खेलते नजर आयेंगी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान
अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में लेंगी भाग
Ranchi: भारत, स्पेन और आयरलैंड के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां शामिल होंगी. स्पेन में आयोजित होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 जनवरी से 4 फरवरी तक खेला जाएगा. जिसमें सिमडेगा से सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान चयनित हुई हैं. सलीमा टेटे एसटीसी में प्रशिक्षु हैं तो वहीं निक्की प्रधान रेलवे में कार्यरत हैं. विभिन्न चरणों में दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिसमें देश के अन्य राज्यों से भी खिलाड़ी शामिल होंगे. फिलहाल दोनों खिलाड़ी बैंगलोर कैंप में हैं. जहां बाकि खिलाड़ियों के साथ इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बैंगलोर से 22 जनवरी को ये स्पेन के लिए रवाना होंगे.
राज्य के लिए गर्व की बात
खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने दोनों खिलाड़ियों का चयन होने पर प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है. दोनों ही खिलाड़ियों ने समय-समय पर राज्य का नाम रौशन किया है. ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए भी दोनों ने हमेशा बेहतर काम किया है.
इन लोगों ने दी बधाई
मौके पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, सिमडेगा के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, जयंत केरकेट्टा, दशरथ महतो, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी, ओपी अग्रवाल, रामकैलाश राम, सुनील तिर्की, वीणा केरकेट्टा, बसंत बा, सोहन बड़ाईक समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है.
Comments are closed.