
Ranchi : 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 22वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का आयोजन होना है. इसमें भाग लेने के लिए रांची जिला सीनियर कुश्ती टीम (महिला, पुरुष) का चयन 23 अक्टूबर को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती हॉल में होगा. चयन ट्रायल में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी, सरायकेला खरसावां में आयोजित होनेवाले झारखंड सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.
इन वर्गों में होगा ट्रायल
प्रतियोगिता के लिए भार वर्ग तय किया गया है. फ्री स्टाइल पुरुष के लिए 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, एवं 125 KG वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.


ग्रीको रोमन के लिए भार वर्ग हैं- 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 KG. महिला कुश्ती के लिए भार वर्ग इस प्रकार हैं- 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 KG.


अधिक जानकारी के लिए राजीव रंजन (#7352062572) एवं बबलू कुमार (#7352141434) से संपर्क किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड सचिवालय सेवा सेवा संघ की आम सभा 24 अक्टूबर को