
Ramgarh : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने आदेश जारी कर 22 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है. जिसमें रामगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार तीसरी बार विनोद किस्कू को मनोनीत किया गया है. जबकि उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, उपाध्यक्ष रोहन राम बेदिया, सचिव विनोद कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष भुनेश्वर महतो उर्फ भुनु महतो को बनाया गया है.
Slide content
Slide content
लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर विनोद किस्कू ने कहा कि पार्टी के नीति और सिद्धांतों के प्रति निस्वार्थ भाव के साथ काम करने का पार्टी ने एक बार फिर मौका दिया है. सेवा भाव से जिले के सभी नेता और कार्यकर्ता कार्य करें, सेवा भाव ही हमारे जीवन में कामयाबी का मंत्र है.
इसे भी पढ़ें:सरकार से शेयर करें आदर्श बजट का आइडिया, ‘हमर अपन बजट’ एप का करें इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पार्टी को आगे बढ़ाएंगे.
नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा की विनोद किस्कू के नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है, पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत होकर विभिन्न पार्टियों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग झामुमो में जुड़ रहे हैं.
बरतु करमाली, रंजीत बेसरा, सकलदेव करमाली, राजू साव, जावेद आलम, नरेश हसदा, फखरुद्दीन अंसारी, कमलेश पांडे, राजेश गिरी, करण नायक, सुनील करमाली, छोटू बेसरा, केशव टूडु, मनसा किस्कू, सतीश मुर्मू, कृष्णा करमाली, निर्मल महतो, श्याम केवट, संतोष मुंडा, नंदकिशोर मुर्मू, सहित कई नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें:निशिकांत दुबे के फर्जी सर्टिफिकेट मामले में हाइकोर्ट में 6 जनवरी को होगी सुनवाई