- रांची जिला के 4800 पुलिसकर्मियों ने लिया था मतदान में भाग
Ranchi : रांची जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का अध्यक्ष रामअवतार सिंह को चुना गया है. 20 जनवरी को हुए रांची जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में रांची जिला के 4800 पुलिसकर्मियों ने मतदान किया था. इस चुनाव का परिणाम गुरुवार सुबह जारी किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर रामअवतार सिंह को जीत हासिल हुई. उन्हें 1113 मत मिले. इनके अलावा देवताचरण उपाध्याय उपाध्यक्ष-1, पंकज कुमार उपाध्यक्ष-2, संजय कुमार पासवान सचिव, नरेंद्र तिर्की कोषाध्यक्ष और कृष्णानाथ उरांव संयुक्त सचिव चुने गये.
आठ पदों के लिए 20 जनवरी को हुआ था चुनाव
पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची शाखा के आठ पदों के लिए 20 जनवरी को पांच बूथों रांची, अनगड़ा, बुंडू, बेड़ो, खलारी में चुनाव हुआ था. इनमें एक पद अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मंत्री, एक केंद्रीय सदस्य व एक पद अंकेक्षक के हैं. इसके लिए पांच गुटों के 40 पुलिसकर्मियों ने 17 जनवरी को नामांकन किया था. इस चुनाव में रांची जिला के 4800 सिपाहियों और हवलदारों ने मतदान किया था. रांची में मतदान के लिए न्यू पुलिस लाइन में बूथ बनाया गया था. मतदान 20 जनवरी की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था, जो रात दस बजे तक चला़ था. रांची में संख्या अधिक होने के कारण पांच टेबल पर मतदान कराया गया था. अनगड़ा, बुंडू, बेड़ो, खलारी में चुनाव होने के बाद जो मतपेटियां लायी गयी थीं, उन्हें मैगजीन हाउस में सुरक्षित रख दिया गया था.
पांच गुटों के इन पुलिसकर्मियों ने किया था नामांकन
रांची जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में रांची जिला में पांच गुटों के 40 पुलिसकर्मी ने नामांकन किया था, वे हैं-
- पहला गुट : अध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार लोहरा, उपाध्यक्ष के लिए सचिंद्र नाथ पाठक उर्फ सचिन पाठक, कौलेश्वर साव, मंत्री पद के लिए सुधेश्वर उरांव, कोषाध्यक्ष के लिए मर्शिला तिग्गा, संयुक्त मंत्री के लिए मो तनवीर खान, केंद्रीय सदस्य उमेश यादव, अंकेक्षक के लिए कृष्णा मिंज.
- दूसरा गुट : अध्यक्ष पद के लिए दिलीप उरांव, उपाध्यक्ष देवताचरण उपाध्याय, पंकज कुमार, सचिव के लिए संजय पासवान, कोषाध्यक्ष के लिए नरेंद्र तिर्की, संयुक्त मंत्री के लिए कृष्णानाथ उरांव, केंद्रीय सदस्य के लिए इमरान खां व अंकेक्षक के लिए धनी राम मांझी.
- तीसरा गुट : अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र किंडो, उपाध्यक्ष के लिए बाबूलाल यादव, मुकेश महतो, सचिव के लिए विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिदास टुडू, संयुक्त मंत्री पद के लिए नवीन तिवारी, केंद्रीय सदस्य के लिए प्रह्लाद महथा व अंकेक्षक के लिए अमृत मिंज.
- चौथा गुट : अध्यक्ष के लिए रामअवतार सिंह, उपाध्यक्ष के लिए विनय कुमार झा, रितेश कुमार पासवान, सचिव के लिए गौतम भगत, कोषाध्यक्ष के लिए अभिषेक सिंह, संयुक्त मंत्री शाहनवाज परवेज, केंद्रीय सदस्य के लिए प्रदीप महतो व अंकेक्षक के लिए प्रेम उरांव.
- पांचवां गुट : अध्यक्ष के लिए पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए सतेंद्र उरांव, संतोष मांझी, सचिव के लिए संजय साहू, कोषाध्यक्ष के लिए बलराम कुमार, संयुक्त मंत्री राजू मेहता, केंद्रीय सदस्य रंजीत सिंह तथा अंकेक्षक के लिए शंभु कुमार ने नामांकन किया था.
इसे भी पढ़ें- चौतरफा घिरे बिजली वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार, जनप्रतिनिधि के सवाल पर साध ली चुप्पी
Comments are closed.