JharkhandRanchi

प्रतुल शाहदेव CID के एडीजी से मिले, उनके खिलाफ साइबर अपराध की जानकारी दी  

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सेामवार को CID के एडीजी अजय कुमार सिंह से मुलाकात की. प्रतुल शाहदेव ने एडीजी को बताया कि किस तरीके से उनके ट्विटर अकाउंट पर जियो इंस्टिट्यूट नाम के एक फर्जी संस्थान ने उनके बारे में अनर्गल और तथ्यहीन बातें डालकर उनकी और उनकी पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया. उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मैटर को इस तरीके से लिखा गया था कि वह किसी अखबार में छपे समाचार जैसा प्रतीत हो रहा था, जबकि वह किसी अखबार में कभी भी नहीं छपा था.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के गृह जिला में अपराध बेलगाम ! करीब तीन सालों में 292 हत्याएं, 240 दुष्कर्म की घटनाएं

साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया है

शाहदेव ने  अजय कुमार सिंह को यह भी जानकारी दी कि उन्होंने इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद से वह फर्जी ID चलाने वाला ID को डिलीट कर गायब हो गया है. श्री शाहदेव ने कहा कि हाल के कुछ महीनों से उनके और उनकी पार्टी के द्वारा देश विरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और हो सकता है कि ये पूरा कांड इन्ही देश विरोधी शक्तियों की साजिश हो. अजय कुमार सिंह ने श्री शाहदेव को आश्वासन दिया  कि दोषियों को हर हाल में पकड़ा जायेगा. एडीजी ने साइबर थाने से मामले की प्रगति की जानकारी ली है.

इसे भी पढ़ें- साथ मे शराब पी, छेड़खानी का विरोध किया तो कार से फेंक दिया 

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं 

Related Articles

Back to top button