
Ranchi: पोटका विधानसभा की भाजपा विधायक मेनका सरदार को 2018 के उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जायेगा. मेनका सरदार राज्य गठन के बाद से तीसरी महिला विधायक हैं जिन्हें ये सम्मान से नवाजा जायेगा. राज्य गठन के बाद से ही उत्कृष्ट विधायक और बेहतर कार्य के लिए विधानसभा कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा की शुरुआत की गयी थी. मेनका सरदार के अलावा अवर सचिव रविशंकर प्रसाद, प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक मार्शल जितेन्द्र शर्मा, अनुसेवक सोमनाथ उरांव और फराश मनिरुल इस्लाम को 22 नवंबर को विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. मेनका सरदार को यह सम्मान विधायी कार्यों में बेहतर योगदान के लिए दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – पलामू में सीएम ने 238.88 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
लगातार दूसरे साल महिला विधायक को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान
ये पहला मौका है जब राज्य के इतिहास में लगातार दो साल महिला विधायकों को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला हो. 2017 में भी सिमडेगा विधायक विमला प्रधान को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया गया था. 2005 में अन्नापूर्णा देवी को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया गया था. सबसे पहले ये सम्मान विश्वेश्वर खां को 2001 में दिया गया था. इसके अलावा रघुवर दास को भी साल 2012 में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिल चुका है.
इसे भी पढ़ें – आयुष्मान भारत योजना से दूर भाग रहे मरीज, गोल्डन कार्डधारी के इलाज में भी हो रही देरी
कब, किसे मिला सम्मान
- विश्वेश्वर खां : 2001
- हेमलाल मुर्मू : 2002
- राजेंद्र सिंह : 2003
- लोकनाथ महतो : 2004
- अन्नपूर्णा देवी : 2005
- राधाकृष्ण किशोर : 2006
- पशुपतिनाथ सिंह : 2007
- इंदरसिंह नामधारी : 2008
- जर्नादन पासवान : 2010
- माधवलाल सिंह : 2011
- रघुवर दास : 2012
- लोबिन हेंब्रम : 2013
- प्रदीप यादव : 2015
- स्टीफन मरांडी : 2016
- विमला प्रधान : 2017