
Ranchi : आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से राज्य में लोगों को कनकनी की सामना करना पड़ा. ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को इससे राहत मिलेगी.
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. जिससे लोगों को ठंड का एहसास कम होगा. बढ़ोतरी 23 जनवरी से दर्ज की जायेगी. शनिवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. जो 22 जनवरी को 9 डिग्री सेल्सियस था.
इसे भी पढ़ें :नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने साबित किया कि व्यक्ति नहीं देश बड़ा होता है : एमके झा
उत्तरी और दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा
वहीं राज्य के उत्तरी और दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्का कोहरा छाये रहने की संभावना है. जिसमें गोड्डा, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां शामिल है. मौसम विभाग ने पहले की संभावना व्यक्त की थी कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.
मौसम विभाग की ओर से 25 जनवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. इसमें दक्षिणी और उत्तर पूर्वी जिलें शामिल है. हालांकि दिन में धूप के कारण लोगों को ठंड का एहसास कम होगा. 23 जनवरी को राज्य का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी को न्यनूतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है. वहीं 25 और 26 जनवरी को भी तापमान यहीं रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.
इसके पहले 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसे भी पढ़ें :देश में पहली बार इस चुनाव में ‘नोटा’ जीता, आगे का रास्ता फिर चुनाव