
Ranchi : हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष सह हॉकी ओड़िशा के निवर्तमान चेयरमैन भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हॉकी ओड़िशा का चुनाव किया गया. इसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सह ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी को दिलीप तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया. हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने इसके लिए दिलीप तिर्की को बधाई दी है. उम्मीद जतायी है कि इससे ओड़िशा में हॉकी और भी नयी ऊंचाइयों को छुएगा. चुनाव से पूर्व हॉकी ओड़िशा के चेयरमैन के रूप में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी थी.
इसे भी पढ़ें:ये है गजब की क्लास ! एक ही ब्लैकबोर्ड पर 2 टीचर एक साथ पढ़ाते दिखे हिंदी और उर्दू