
Ranchi : चक्रधरपुर रेल मंडल के दो शीर्ष अधिकारिओं ने आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इन दो अधिकारियों में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय साहू तथा सीनियर डीसीएम भाष्कर थे. रेल अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात जमशेदपुर परिसदन में आकर की. मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं की जानकारी ली.
इन रेल परियोजनाओं पर हुई बात
इस दौरान अधिकारियों ने चाकूलिया-बुडामारा रेल लाइन, हल्दीपोखर-रायरंगपुर रेल लाइन के उन्नयन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ बनगिरिपोसी क्योंझर लाइन, गिरमहिसानी-बदामपहाड़ लाइन को बनाने की भी चर्चा हुई. बातचीत के क्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर-टाटानगर ट्रेन को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की. जिसमें डीआरएम विजय साहू ने आश्वस्त किया कि सभी कार्य शीघ्र ही होंगे.
बताते चलें कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रामकृष्ण मिशन की ओर से साकची में बनाये गए विवेकानंद स्टूडेंट्स होम के नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जमशेदपुर आई हुई हैं. जहां रेलवे के अधिकारियों ने मुलाकात की.
इसे भी पढ़ें: झरिया में भू-धंसान, जमींदोज महिला को कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर, घंटों सड़क जाम