
Ranchi. इंफाल, मणिपुर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के फाइनल मैच में रविवार को झारखंड और हरियाणा के बीच के मैच खेला गया. इसमें झारखंड की टीम गोल करने में असफल रही. हॉकी झारखंड का चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया. मैच में हॉकी हरियाणा ने झारखंड को 2-0 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. हॉकी हरियाणा ने शुरू से ही काफी आक्रामक खेल दिखाया. झारखंड की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए मैच के 13वें मिनट में ही पहला गोल दागा.
उसके बाद दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर प्रहार करती रही लेकिन झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे. 39वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक शानदार को मूव बनाते हुए झारखंड के ऊपर दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया. इसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किये पर हरियाणा की टीम ने झारखंड के फॉर्वडों को बांधकर रखा. किसी भी तरह से गोल करने का मौका नहीं दिया. अंततः झारखंड को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. हॉकी झारखंड की यह चौथी टीम है जो इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त की है. झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है.
झारखंड टीम इस प्रकार रही


अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो (कप्तान), रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमा धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, अनुप्रिया सोरेंग, निशा मिंज. कोच की जवाबदेही सुभिला मिंज और मैनेजर के तौर पर ईशा गुप्ता की थी.

