
Bahragoda : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के मनोरम स्थल को पर्यटनस्थल के रूप में बदलने की संभावना को देखते हुए विधायक समीर मोहंती के नेतृत्व मे इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर झारखंड प्रमुख सह कला मंदिर जमशेदपुर के संस्थापक अमिताभ घोष के साथ निरीक्षण किया गया. मुख्य रूप से चाकुलिया प्रखंड के गोटाशिला, बहरागोड़ा प्रखंड के ज्योति पहाड़ी और चित्रेस्वर शिव मंदिर को एक धार्मिक तथा विरासत पर्यटन सर्किट के रूप में विकास की संभावना जिसमें स्वर्णरेखा नदी के किनारे झारखंड के प्राकृति जल जंगल, पहाड़, झरना के साथ जनता के आस्था विश्वास धार्मिक परंपरा को डोमेस्टिक तथा फॉरेन टूरिस्ट के लिए युएसपी बनाने का इस योजना में विरासत संरक्षण को प्राथमिकता दी जायगी.
ये भी थे शामिल
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पिकलु महतो, मुखिया प्रतिनिधि हरो गोबिंद सिंह, पंचायत अध्यक्ष जदुनाथ हेम्ब्रम, समीर महतो, पिंटु महतो, पवन गिरी, ठाकुरदास हेम्ब्रम, कृष्णा महतो, मिथुन कर, विशाल बारीक, राहुल गिरी, रंजीत महतो, बहरागोड़ा प्रखंड के झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मदन मन्ना, रासबिहारी साव, गौरीशंकर महतो, अरुण बारीक, आशीष गिरी, अमित कुईला, मुखिया सोमाय हांसदा, स्वपन साव, कमल बेरा, सुभाष दलाई, स्वपन सिंह, अनन्त भोक्ता आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा में डॉ संदीप घोष की जयंती पर 25 यूनिट रक्त संग्रह