
Ranchi : झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने बताया है कि 9 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि आठ और नौ मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने की संभावना है.
लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है. विभाग की मानें तो आनेवाले दो-दिन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जायेगी.
वहीं सुबह और शाम के वक्त लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन दिन के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होगा.
आसमान साफ रहने से लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान बोकारो में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें: ग्रेट ब्रिटेन की संस्था ने सीमा सुरक्षा बल मेरू को दिया आई एस ओ प्रमाण पत्र
पश्चिमी और मध्य हिस्से में छाये रहेंगे बादल
विभाग की मानें तो 8 और 9 मार्च को राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्से में बादल छायेंगे. इसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला शामिल हैं. विभाग की ओर से इस दौरान बारिश की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है.
इसे भी पढ़ें: अधिवक्ताओं को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले
तापमान में होगी वृद्धि
आनेवाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. इसमें 5 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 6 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्यिसस रहने की संभावना है.
7 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 8 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया जा सकता है. 9 मार्च को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
इसे भी पढ़ें:बरही को जिला बनाने की मांग, बरकट्ठा विधायक ने सदन में रखी मांग