
Ranchi: राज्य में आने वाले तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले चार पांच दिनों में तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है.

वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास होगा. विभाग की मानें तो दो और तीन मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा जिले शामिल हैं.

हालांकि विभाग की ओर से इन जिलों में बारिश की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है. वहीं अन्य जिलों में भी मौसम साफ रहेगा.
इसे भी पढ़ें :दो साल से एचईसी के सीएमडी का पद अतिरिक्त प्रभार में, कई महत्वपूर्ण निर्णय लंबित
एक मार्च तक तापमान का हाल
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. इस दौरान तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी. जो दो मार्च तक 35 डिग्री सेल्सियस तक होगा. तीन मार्च के बाद तापमान में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की गयी है.
विभाग की मानें तो 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
वहीं एक मार्च अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दो मार्च को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा चुनावों के कारण पेट्रोल की कीमत में कमी करेगी केंद्र सरकार, महंगाई के लिए केंद्र दोषीः रामेश्वर उरांव