
Latehar : पलामू टाइगर रिजर्व में कार्रवाई कर वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया. बरखेता जंगल में गुप्त सूचना के आधर पर कार्रवाई की गयी. दो शिकारियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दो देसी बंदूक, नीलगाय का कच्चा मांस सहित अन्य सामान बरामद किया गयी.
इसे भी पढें-Palamu : पुलिस-उग्रवादियों में भीषण मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एके-47 और 24 गोलियां बरामद
इस संबंध में गारू पश्चिमी के रेंजर सुबेन्द्र कुमार ने बताया कि डीएफओ कुमार आशीष को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में शिकारी नील गाय का शिकार किया है. इसी के आधर पर बरखेता जंगल में छापामारी की गयी. इसी दौरान नील गाय के मांस, चमड़ा, दो देसी बंदूक के साथ गांव के ही गुदन सिंह और कारी लोहरा उर्फ रामेश्वर लोहरा को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है.



