
Chaibasa: झारखंड पुलिस में जल्द ही एक बड़ा फेर बदल देखने को मिलेगा. झारखंड पुलिस में रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है. इसके बाद बड़े अधिकारियों के फेरबदल के साथ ही एसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदलेगी. जानकारी के अनुसार एसपी रैंक में भी कुछ अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. रांची के जोनल IG और जगुआर के DIG के पद खाली हैं. जगुआर DIG कुलदीप द्विवेदी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरामित हो गये हैं, वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर IG अभियान साकेत सिंह को भी जाना है. ऐसे में IG जगुआर और एसआईबी प्रमुख का पद भी खाली हो जाएगा. नक्सल अभियान के लिए महत्वपूर्ण पदों के खाली होने के बाद यहां भी नये अधिकारी को जिम्मेदारी देनी होगी. वहीं अखिलेश झा के IG रैंक में प्रोन्नति के बाद रांची DIG का पद खाली है.
झारखंड पुलिस में अफसरों की कमी
झारखंड पुलिस में अफसरों की कमी हो गयी है. राज्य सरकार ने जोनल IG के चार पद सृजित किये हैं, लेकिन IG रैंक में अधिकारियों की भारी कमी है. ऐसे IG रैंक के पद प्रभार में ही चलाए जा रहे हैं. वर्तमान में IG सीआईडी के दो पद, IG मुख्यालय, IG जगुआर, IG जैप, IG स्पेशल ब्रांच के पद खाली हैं. IG रैंक में अफसरों की कमी के कारण IG अभियान के पद को डिग्रेड कर DIG अभियान की पोस्टिंग की जाएगी.


इसे भी पढ़ें- लड़की की बरामदगी के लिए गयी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की



