
Ranchi : राज्य सरकार ने शुक्रवार को 4 IPS अधिकारियों को इधर-उधर किया था, जिसमें ACB का डीजी नीरज सिन्हा के जगह अजय कुमार सिंह को बनाया गया है. जबकि ACB के IG पंकज कंबोज को भी ACB से हटा दिया गया है.
Slide content
Slide content
अब सांसद निशिकांत दुबे ने इस तबादले पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को मुख्यमंत्री जबरदस्ती गिरफ्तार करवाना चाहते हैं. उनकी बात झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक नीरज सिन्हा जी व पंकज कंबोज ने मानने से इंकार कर दिया था. इसी कारण विलिजेंस व भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से इनका तबादला कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें : बिहार : औरंगाबाद में विवाहिता के गांव के ही दो लोगों ने किया दुष्कर्म, शौच के लिए निकली थी महिला