
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया. आखिरी चरण में संथाल परगना की 16 सीटों पर मतदान हुए. शाम पांच बजे तक 70.83 प्रतिशत मतदान हुआ है.
राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा विधानसभा सीट में शाम पांच बजे तक मतदान का समय था. बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया.
इसे भी पढ़ें- सीएम के करीबी एक IAS की झारखंड छोड़ने की तैयारी की चर्चा जोरों पर!
शाम 5बजे तक मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र | मतदान प्रतिशत |
राजमहल | 67.23 |
बोरियो | 71.58 |
बरहेट | 70.07 |
लिट्टीपाड़ा | 70.01 |
पाकुड़ | 76.10 |
महेशपुर | 74.81 |
शिकारीपाडा | 72.50 |
नाला | 78.01 |
जामताड़ा | 74.77 |
दुमका | 59.73 |
जामा | 65.27 |
जरमुंडी | 71.53 |
सारठ | 75.97 |
पोड़ैयाहाट | 69.61 |
गोड्डा | 68.54 |
महगामा | 67.23 |
इसे भी पढ़ें- रांची निर्भया केस: हत्या के आरोपी राहुल को CBI कोर्ट ने दोषी करार दिया, 21 को सजा पर सुनवाई