
Ranchi: झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण में राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. दोपहर एक बजे तक राज्य में मतदान का प्रतिशत 45.14 रहा. वहीं चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण है. कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
17 सीटों पर 309 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. और जनता इनकी किस्मत ईवीएम में कैद कर रही है. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दिन के 1 बजे तक इन क्षेत्रों में कुल 45.14% वोटिंग दर्ज की गयी.
ईचागढ़ में सबसे अधिक मतदान


इसमें सबसे अधिक मतदान प्रतिशत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 56.91 प्रतिशत रहा. जबकि अबतक के वोटिंग परसेंटेज में राज्य की राजधानी रांची पिछड़ती दिख रही है. हालांकि, रांची में शाम 5 बजे तक वोटिंग होनी है. लेकिन अबतक के मतदान प्रतिशत में राजधानी सबसे पीछे है. दिन के एक बजे तक रांची में 30.61 प्रतिशत वोट डाले गये हैं.


रांची, कांके, हटिया, बरकट्ठा और रामगढ़ विस क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान होगा. अन्य क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक का समय ही तय किया गया है. बता दें कि पिछले दो चरण चुनाव के दौरान हिंसा को ध्यान में रखते हुए आयोग की ओर से इस बार सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता किये गये.
दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत
विधानसभा सीट | मतदान % |
कोडरमा | 43.26 |
बरकट्ठा | 47 |
बरही | 52.3 |
बड़कागांव | 44.32 |
रामगढ़़ | 46.1 |
मांडू | 47.1 |
हजारीबाग | 38 |
सिमरिया | 49.58 |
धनवार | 48.64 |
गेमिया | 51.48 |
बेरमो | 45.04 |
ईचागढ़ | 56.91 |
सिल्ली | 54.52 |
खिजरी | 52.49 |
रांची | 30.61 |
हटिया | 33.25 |
कांके | 41.35 |