
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत जगत की अद्वितीय प्रतिभा का चला जाना देश के लिय ही नहीं दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है. कहा कि लता दीदी कला क्षितीज पर ध्रुवतारा की तरह सदैव आनेवाली पीढियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी.
इसे भी पढ़ेंःBreaking: नहीं रहीं लता दीदी, मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, आज ही अंतिम संस्कार
श्री प्रकाश ने लता दीदी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. भाजपा नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लता दीदी के निधन से मन व्यथित है.
कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत से विश्व को परिचित कराया. ऐसी प्रतिभाएं युगों युगों में एक होती है. ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें.
इसे भी पढ़ेंःलता दीदी: पहले पिता ने रखा था हेमा नाम, बाद में बदला
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि लता दीदी सरस्वती की वरद पुत्री थी. वे भारत की पहचान और शान थी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.