
Patna: नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की बैठक होगी. पार्टी नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार द्वारा शनिवार को आयोजित किए जाने वाला दोपहर भोज और इसके एक दिन बाद विजय कुमार चौधरी के यहां आयोजित होने वाला जलपान कार्यक्रम ‘‘हर विधानसभा सत्र से पहले जद (यू) की परंपरा” का हिस्सा है.
जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने कहा, ‘‘पार्टी सोमवार को विश्वास मत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है. हम सामान्य तौर पर हर विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले बैठक करते हैं. इस तरह की बैठकें पहले भी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के आवास पर आयोजित की जाती थीं.
बैठक को लेकर विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार ने भी इसी तरह के विचार रखे. चौधरी और कुमार को जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार के भरोसेमंद कैबिनेट सहयोगियों में गिना जाता है. नए मंत्रिमंडल में भी दोनों का मंत्री पद बरकरार रहा है.
इसे भी पढ़ें- दस दिन पहले ही खत्म होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा




