Jamtara : जामताड़ा परिसदन में भाजपा की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से झारखंड संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भाग लिया. उन्होंने बैठक में मौजूद पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अनुशासित संगठन है.
पार्टी 365 दिन जनता के बीच रहकर कार्य करती है. उन्होंने जामताड़ा जिले के मंडल अध्यक्षों को संगठन के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें- भाजपा ने डाकिया योजना में धांधली की शिकायत की, कहा- सरकार करे टेंडर प्रक्रिया की जांच
सभी मंडल अध्यक्षों को एक होकर काम करने का निर्देश
धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन के लिए समर्पित तरीके से काम करना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा. पार्टी में रहकर गुटबाजी करने से संगठन कभी आगे नहीं बढ़ सकता. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को एक होकर सबको लेकर काम करने का निर्देश दिया.
जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने भी संगठन पर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री को आवश्यक बातें बतायीं. कहा कि पार्टी के सभी विंग जब तक मिलकर काम करेंगे, तब तक संगठन पर कोई आंच भी नहीं आ सकती.
बैठक में पार्टी के जामताड़ा जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंच, मोर्चा के अध्यक्ष, बीरेंद्र मंडल व सत्यानंद झा मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- ओला और उबर टैक्सी चालक 72 घंटे की हड़ताल पर, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Like this:
Like Loading...