
Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश के सह पर्यवेक्षक बनाए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा उनका एग्रिको स्तिथ आवासीय कार्यालय में उनका स्वागत सह अभिनंदन किया. भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह एवं जिला कार्यालय मंत्री सन्नी संघी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बधाई दी.
उन्होंने कहा की झारखंड के राजनीति इतिहास में आज से पहले यहां राजनीति करने वाले किसी भी नेता को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पार्टी की ओर से इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली थी. यह जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है.
प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यु सिंह, सन्नी संघी, शशांक शेखर, शशि यादव, सौरव कुमार, अभिषेक पांडेय, अमित सिंह, विजय ओझा, गणेश सरदार, मोंटी अग्रवाल, धनराज गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव, सुशील पाण्डे, उमेश साव, सत्येंद्र रजक आदि शामिल थे.


इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर: अभय सिंह पर मुकदमें से नाराज भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग

