JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: XLRI में नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल 2024 का हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 

Jamshedpur:  XLRI ऑडिटोरियम में  नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए एवं उनके साथ मंत्री बन्ना गुप्ता और मंत्री दीपक बिरुवा भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने  कार्यक्रम में दीप जला कर हो फ़िल्म फेस्टिवल का आगाज किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हो फिल्म में काम करने वाले बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर्स को सम्मानित भी किया. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार कि ओर से हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया. वहीं हो भाषा की 15 करोड़ की फ़िल्म बनने पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सबसीडी देने का आश्वासन दिया.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की संस्कृति को बचाने के लिए मुख्यमंत्री की अनोखी पहल है. नए युग में सभी अपनी संस्कृति भूलते जा रहे है, जिसको लेकर राज्य सरकार स्थानीय कलाकारों को सबसीडी देकर उनमें एक हौसला भरने का काम करेगी, ताकि झारखण्ड की कला संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए.

वहीं हो समाज एवं फ़िल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष सुरु बिरुली ने कहा कि सरकार की इस तरह की पहल से स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही समाज के लोगों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा.

Related Articles

Back to top button