Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur firing update : अपराधी सैंकी यादव के हत्या आरोपी राजेश सिंह को टारगेट बनाकर आए थे अपराधी, ताबड़तोड़ फायरिंग में राजेश सिंह समेत दो घायल, दो खोखा, तीन जिंदा गोली समेत देसी कट्टा और मैग्जीन बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत सिनेमा के पास स्थित पार्किंग में अपराधी सैंकी यादव के हत्या आरोपी राजेश सिंह को टारगेट बनाकर फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस घटना में राजेश सिंह के अलावा घटनास्थल पर फल खरीदने आए कपाली इस्लाम नगर निवासी मो मुमताज को भी गोली लगी. मुमताज के बाएं पैर से गोली आर पार हो गई वहीं राजेश सिंह भी गोली के छर्रे से घायल हुए. मुमताज को इलाज के लिए लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया जबकि राजेश सिंह को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

इधर सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, एएसपी सिटी सुधांशु जैन और थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, दो खोखा, तीन जिंदा गोली, एक मैगजीन और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है.

 

जानकारी देते हुए राजेश सिंह ने हत्या कि वो अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर बाजार गए थे. वापसी के क्रम में वे अपनी कार में जा रहे थे तभी एक युवक ने फायरिंग कर दी. गोली का छर्रा उनके गले और कंधे में लगा. वहीं घायल मुमताज ने बताया कि वो फल खरीदने गया था तभी गोलियों की आवाज से अफरा तफरी मच गई. इस दौरान एक गोली उनके पैर में लगी.

तीन की संख्या में आए थे अपराधी, स्थानीय लोगों ने किया पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक स्कूटी पर खड़े होकर सड़क के उस पार थे. वहीं एक युवक घटना को अंजाम देने आया था. जब अपराधी ने फायरिंग की तब लोगों ने उसे पकड़ने के लिए उसपर पथराव भी किया पर वह सड़क के उस पार पहले से खड़े दो अपराधियों के साथ बैठकर फरार हो गया.

 

Related Articles

Back to top button