
Jamshedpur : पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर सबकी निगाहें है. इसे लेकर आगामी 22 जून बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में चुनाव होगा. इससे पहले उसी दिन सुबह 10 बजे से सभी निर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. उसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया नामांकन के साथ शुरु होगी. फिर 22 जून के दोपहर दो बजे तक तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो होने के बाद परिणाम भी घोषित हो जाएंगे. यह जानकारी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जादव ने एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होना है. इस चुनाव में कुल 27 जिला परिषद के सदस्य भाग लेंगे, जो जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे.
जिला परिषद के सदस्यों की सूची : एक नजर
बोड़ाम अंश 1 – गीतांजलि महतो, पटमदा अंश 2-खोगेन महतो, पटमदा अंश 3- प्रदीप बेसरा, जमशेदपुर अंश 4-प्रभावती दत्ता, जमशेदपुर अंश 5-पारितोष सिंह, जमशेदपुर अंश 6 – कुसूम पूर्ति, जमशेदपुर अंश 7- पंकज सिन्हा, जमशेदपुर अंश 8 – कविता परमार, जमशेदपुर अंश 9- पूर्णिमा मल्लिक, जमशेदपुर अंश 10 – बारी मुर्मू, पोटका अंश 11 – हिरणमय दास, पोटका अंश 12- सूरज मंडल, पोटका अंश 13- सविता सरदार, पोटका अंश 14- सोनमणि सरदार, घाटशिला अंश 15-सुभाष सिंह, घाटशिला अंश 16-देव्यानी मुर्मू, घाटशिला अंश 17 – करण सिंह, मुसाबनी अंश 18-लक्खी मार्डी, मुसाबनी अंश 19- लक्ष्मी मुर्मू, मुसाबनी अंश 20 – पार्वती मुंडा, गुड़ाबांधा अंश 21 – शिवनाथ मार्डी धालभूमगढ़ अंश 22- हेमंत मुंडा चाकुलिया अंश 23-धरित्री महतो, चाकुलिया अंश 24 – रायदे हांसदा, बहरागोड़ा अंश 26 – फुलमनी मुर्मू.


ये भी पढ़ेंं- Jamshedpur: घाटशिला बार एसोसिएशन के सदस्य दीपक मोहंंती को दी गई श्रद्धांजलि, शनिवार को हो गई थी मौत

