
Nikhil Kumar
Ranchi : राज्य में दस साल बाद भी इंदिरा आवास योजना से आवास नहीं बनाने वाले लाभुको से राशि की वसूली की जायेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने ऐसे 12139 लाभुकों की पहचान इस रूप में की है कि जिनका आवास का निर्माण कभी भी पूर्ण नहीं किया जा सकता है. इसकी जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव को भी दी गयी है. इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग ने इन लाभुको को आवास बनाने के लिए दी गयी राशि वसूलने का निर्देश दिया है. सभी जिला उपायुक्तों को इस बाबत विशेष निर्देश देते हए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. बता दें कि, 2016 से इंदिरा आवास योजना का स्वरूप बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शुरू किया गया है. लेकिन केंद्र सरकार ने पूर्व की स्वीकृति इंदिरा आवास योजना से ली गयी आवास योजना को पूरा करने का निर्देश दिया था,इसके लिए अलग से राशि भी दी गयी थी. एक आवास बनाने के लिए लाभुको को 70 हजार से एक लाख रुपये तक दिए गये थे. बावजूद इसके अभी तक 12 हजार से अधिक लाभुको ने आवास निर्माण नहीं किया अब सरकार ने इनसे आवंटित राशि वसूलने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें : पलामू : राजधानी एक्सप्रेस छूटने पर यात्रियों ने जमकर काटा बवाल, हिरासत में लिए गए तीन लोग
5283 इंदिरा आवास योजना को पेंडिंग सूची में रखा गया
राज्य में इसके अलावा 5283 इंदिरा आवास का निर्माण अब भी लंबित हैं. गोड्डा में 1131,पाकुड़ में 909,धनबाद में 666,गिरिडीह में 519,चतरा जिला में 479 आवास निर्माण का काम सवार्धिक लटका हुआ है. वहीं,देवघर,जामताड़ा,खूंटी,लोहरदगा,रामगढ़, रांची,सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में इंदिरा आवास योजना से एक भी आवास का काम लंबित नहीं है.
तीन लाख से अधिक आवास निर्माण की दी गयी है स्वीकृति
झारखंड में इंदिरा आवास योजना से 2011-15 के बीच में तीन लाख से अधिक आवास निर्माण के लिए स्वीकृत किए गये थे. जिनमें विगत दस सालों में 296905 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था. बाद में यह बात सामने आयी कि करीब 12 हजार से अधिक लाभुक राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण में रूची नहीं ले रहे हैं. कई निर्देशों के बाद भी आवास योजना में प्रगति नहीं हुई. हालांकि,इस बीच राज्य में 291622 आवास निर्माण का काम पूरा हो गया. 98.22 फीसदी काम पूरा हुआ है. 5283 आवास निर्माण काम लंबित हैं,जिन्हें पूरा किया जाना है.
इसे भी पढ़ें : सोलर पॉलिसी के तहत कृषि बहुल 2080 गांवों को दी जायेगी निर्बाध बिजली
इंदिरा आवास योजना : इन जिलों के इतने लाभुकों से वसूली जायेगी
जिला | स्वीकृत-2011-15 | कभी पूर्ण नहीं हो सकने वाले आवास |
देवघर | 12241 | 479 |
जामताड़ा | 9118 | 254 |
खूंटी | 7067 | 439 |
लोहरदगा | 5439 | 67 |
रांची | 17441 | 758 |
रामगढ़ | 11240 | 188 |
सरायकेला खरसावां | 8691 | 239 |
सिमडेगा | 9774 | 115 |
गढ़वा | 12166 | 762 |
प.सिंहभूम | 17784 | 471 |
गुमला | 12118 | 172 |
पूर्वी सिंहभूम | 16076 | 410 |
दुमका | 18081 | 265 |
बोकारो | 12970 | 487 |
कोडरमा | 5534 | 226 |
लातेहार | 15500 | 215 |
पलामू | 16392 | 1234 |
हजारीबाग | 12010 | 1240 |
साहिबगंज | 12729 | 514 |
चतरा | 10371 | 347 |
गिरिडीह | 23932 | 725 |
धनबाद | 15208 | 537 |
पाकुड़ | 11051 | 1448 |
गोड्डा | 16108 | 547 |
कुल: | 309044 | 12139 |