
Vivek Sharma
Ranchi: हॉस्पिटल, पॉली क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब चलाने के लिए क्लिनिकल इस्टैबलिशमेंट एक्ट के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य है, लेकिन हजारीबाग में हॉस्पिटल और लैब वाले इसकी अनदेखी कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. दर्जनों हॉस्पिटल और लैब का लाइसेंस फेल हो चुका है, इसके बावजूद वहां पर मरीजों का इलाज जारी है. इतना ही नहीं इन हॉस्पिटल्स में मरीजों के आपरेशन भी किए जा रहे हैं और उनसे इसके बदले भारी रकम भी वसूली जा रही है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी है. इसके बावजूद ऐसे संस्थानों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिससे साफ है कि जिम्मेवार अधिकारियों को मरीजों के जान की कोई परवाह नहीं है. आरटीआई में मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है.
हर साल रिन्युअल कराना है लाइसेंस


बिना लाईसेंस के धड़ल्ले से हॉस्पिटल और पॉली क्लिनिक का कारोबार चल रहा है. हजारीबाग के कई बड़े हॉस्पिटलों के अलावा छोटे-बड़े पॉली और डेंटल क्लिनिक भी शामिल हैं, जिसका क्लिनिकल इस्टैबलिस्मेंट एक्ट के तहत लाइसेंस फेल हो चुका है. बताते चलें कि देशभर में कहीं भी हॉस्पिटल, पॉली क्लिनिक, डेंटल क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब चलाने के लिए क्लिनिकल इस्टैबलिशमेंट एक्ट के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य है. वहीं हर साल इसका रिन्युअल भी प्रबंधन के द्वारा कराया जाना है.




इसे भी पढ़ें : Bihar News : गया के नक्सल प्रभावित झारखंड के बॉर्डर वाले इलाके संग्रामपुर में दो युवकों की हत्या
नाम लाइसेंस वैलिडिटी
रामकृष्णा चैरिटेबल नर्सिंग 15/07/2020
कमला नर्सिंग होम 30/08/2020
आशा नियोनेटल हॉस्पिटल 24/09/2020
मां सरस्वती नर्सिंग होम 31/01/2022
मां आशा नर्सिंग होम 31/07/2016
मां नर्सिंग होम 11/07/2020
न्यू झारखंड नर्सिंग होम 04/2022
जनानी सूर्या क्लिनिक 25/11/2020
शांति नर्सिंग होम 21/01/2022
सिटी लाइफ केयर हॉस्पिटल 23/02/2022
सनेह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल 12/07/2020
शिवगीत सेवा सदन नर्सिंग 04/01/2021
राज नर्सिंग होम 12/03/2022
ओम नर्सिंग होम 11/01/2021
सिटी लाइफ नर्सिंग होम 29/02/2021
उत्कल हॉस्पिटल 29/02/2021
शांकर नर्सिंग होम 08/04/2022
लाइफ केयर नर्सिंग होम 20/05/2021
गौरी मेमोरियल स्टोन क्लिनिक 11/06/2021
कर्णपुरा नर्सिंग होम 30/06/2020
सत्यम नर्सिंग होम 08/06/2020
डीएवी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड हेल्थ केयर 16/2020
गौरीशंकर आरोग्य क्लीनिक 31/12/2019
मात्री सेवा सदन 30/04/2021
न्यू वैश्नवी नर्सिंग होम 31/8/2017
विमला नर्सिंग होम 30/09/ 2019
विशेश्वर मेमोरियल हॉस्पिटल 27/06/2021
टिम टिम मां तुल्य हॉस्पिटल 13/10/2021
सेंट कोलंबस हॉस्पिटल 28/10/201
स्वावलंबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल 19/2/2022
श्री हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर 12/2/ 2022
अपेक्स हॉस्पिटल हजारीबाग 3/5/ 2022
श्री विनायक हॉस्पिटल 26/2/2022
आरोग्य बालाजी हॉस्पिटल एंड ऑर्थो केयर 27/4/2022
ओम साईं सेवा सदन 12/1/ 2022
भारती नर्सिंग होम 11/1/ 2022
नवजीवन नर्सिंग होम एंड मेटरनिटी सेंटर 11/3/2022
श्रीजन सारंग 9/2/2022
सोना देवी मेमोरियल हॉस्पिटल 11/3/2022
लाइफ केयर एंड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड 26/4/2022
नू वू अल्ट्रासाउंड ईसीजी कंसल्टेंसी 31/7/2020
तथागत क्लीनिक 31/8/2020
केयर कार्डियक क्लिनिक 11/3/2022
अग्रवाल मेडिकल हॉल 12/6/2020
डॉ ललित जैन आई क्लिनिक 25/1/2021
गिन्नी क्लीनिक एंड मेडिसिन 28/2/2021
हर्षिका क्लीनिक 21/3/2020
क्लीनिक ऑफ डॉक्टर बी के मिश्रा 28/10/2021
डॉ महावीर मेमोरियल क्लिनिक 14/2/2021
मेजर पीके सिन्हा क्लिनिक 21/6/2021
डॉक्टर के के वर्मा क्लिनिक 28/2/2021
डॉ नीलाशीष डे 12/3/2022
हजारीबाग डेंटल केयर 30/9/2020
हाई फ्लेक्स क्लिनिक 31/1/2021
फैमिली डेंटल क्लिनिक 10/3/2022
स्माइल केयर डेंटल क्लिनिक 7/8/2020
डॉक्टर हांडा मल्टीस्पेशियलिटी क्लिनिक 7/9/2020
डॉक्टर स्वाति डेंटल केयर 30/8/2020
मल्टी स्पेशियलिटी डेंटल क्लिनिक 31/8/2020
कल्याण डेंटल केयर 31/8/2020
डेंट इन मल्टी स्पेशियलिटी 31/8/2020
32टी डेंटल क्लिनिक 31/8/2020
एसएलएस डेंटल इंप्लांट्स सेंटर 31/8/2020
लीलावती मेमोरियल डेंटल 30/9/2020
ओमकार डेंटल क्लिनिक 30/9/2020
अलीजा डेंटल केयर 30/9/2020
राहत डेंटल क्लिनिक 30/9/2020
स्माइल केयर डेंटल क्लिनिक 30/9/2020
स्माइल वर्ल्ड डेंटल हॉस्पिटल जस्टिन 2022
लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक 23/2/ 2022
पैथॉकेयर लाइव 26/10/2020
हजारीबाग पैथोलॉजी 8/3/2022
अक्षत डायग्नोस्टिक सेंटर 31/12/2021
शिव शक्ति जांच कर 20/1/ 2022
रॉयल डायग्नोस्टिक सेंटर 1/4/2022
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : आम्रपाली बिल्डर के बिहार व दिल्ली समेत 29 ठिकानों पर CBI की छापेमारी