
Rahul Guru
Ranchi: हेमंत सोरेन सरकार के शपथ लेते ही राज्य के युवाओं के बीच लगभग 40 हजार नौकरियों की उम्मीद जग गयी है. शपथ लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली कैबिनेट की बैठक में ही युवाओं को रोजगार औऱ नौकरी देने संबंधी फैसला किया है. अफसरों को निर्देश दिया गया है कि इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये.
बीते पांच साल में डबल इंजन की बहुमतवाली सरकार से राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर कुछ काम नहीं किया. अब भी प्रखंड स्तर से लेकर सचिवालय स्तर पर लगभग 40 हजार पद खाली हैं, जिन पर नियुक्ति की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें – महाधिवक्ता अजित कुमार का स्टेट बार काउंसिल के चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा, सुनील बर्णवाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग
अब भी शिक्षा विभाग में ही केवल लगभग 15 हजार नियुक्तियां शिक्षकों की होनी हैं. इसके अलावा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कल्याण विभाग आदि में नियुक्तियां होनी हैं. बीते फरवरी 2019 में वर्तमान सरकार ने विभिन्न विभागों से उनके यहां मौजूद रिक्तियों की जानकारी मांगी थी. विभिन्न पदों में रिक्तियों की संख्या के मुताबिक 15033 पद सचिवालय स्तर पर रिक्त हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में #NRC जैसा कुछ होनेवाला नहीं : आलमगीर आलम
इन पदों के लिए खाली हैं इतनी सीटें
पद | रिक्ति |
आईआरबी आरक्षी | 2810 |
वायरलेस दारोगा | 100 |
औद्योगिक बल में आरक्षी | 172 |
विशेष शाखा में आरक्षी | 1012 |
कक्षपाल पुरुष | 1151 |
कक्षपाल पुरुष(बैकलॉग) | 112 |
अंचल निरीक्षक | 108 |
अमीन | 169 |
राजस्व कर्मचारी | 557 |
निम्नवर्गीय लिपिक | 983 |
निम्नवर्गीय लिपिक(बैकलॉग) | 132 |
जेई | 640 |
निम्नवर्गीय लिपिक | 261 |
सेनेटरी सुपरवाइजर | 639 |
राजस्व निरीक्षक | 180 |
निम्नवर्गीय लिपिक | 152 |
अनुदेशक | 779 |
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी | 139 |
स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक | 382 |
प्रखंड कृषि पदाधिकारी | 222 |
सचिवालय सहायक | 104 |
सचिवालय नि. लिपिक | 172 |
वरीय अंकेक्षक | 112 |
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी | 274 |
कनीय अभियंता | 150 |
जेई(सिविल) | 205 |
पंचायत सचिव | 1687 |
निम्नवर्गीय लिपिक | 100 |
उत्पाद सिपाही | 518 |
महिला पर्यवेक्षिका | 208 |
सांख्यिकी सहायक | 158 |
प्रयोगशाला प्रावैधिक | 270 |
फार्मासिस्ट | 296 |
परिचारिका | 262 |
वरीय अंकेक्षक | 112 |
राज्य के विश्वविद्यालयों में भी खाली हैं पद
राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी वर्ष 2018 तक की रिक्ति के अनुसार सहायक प्राध्यापक के पद खाली हैं. आंकड़ों के अनुसार राज्य के पांच विश्वविद्यालयों के 2400 पद में से 1118 पद खाली हैं. इसमें रांची विवि में 268, विनोबा भावे विवि में 155, सिदो-कान्हू विवि में 188, नीलाबंर-पीतांबर विवि में 161 और कोल्हान विवि में 346 पद रिक्त हैं.
इसे भी पढ़ें – सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा- संविधान की मूल अवधारणा के खिलाफ है सीएए, एनआरसी और एनपीआर