
Ranchi: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची से ओड़िशा के लिए रवाना हो गईं. उन्हें विदा करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी एयरपोर्ट पहुंचीं. मौके पर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह,डीजीपी नीरज सिन्हा,वंदना दादेल समेत कई आला अफसर भी मौजूद थे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी ने सभी से सहृदय मुलाकात की. नये राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को दिन के 2.20 बजे रांची पहुंचेंगे. सरकार ने उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है. श्री बैस 14 जुलाई को झारखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. उन्हें झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि रंजन राजभवन परिसर में ही शपथ दिलायेंगे.
इसे भी पढ़ेंःकेंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए झारखंड से आइएएस अधिकारियों के मांगे नाम